{"_id":"6a9c09d74a18e6cca604a9eb","slug":"janmashtami-celebrated-with-devotion-in-faridkot-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101863-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फरीदकोट में श्रद्धा से मनाई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फरीदकोट में श्रद्धा से मनाई जन्माष्टमी
Sat, 05 Sep 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। फरीदकोट जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां प्रदर्शित की गईं।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। फरीदकोट के श्री राधा कृष्ण धाम सहित जिले के कई मंदिरों और कोटकपूरा शहर में भी धार्मिक आयोजन हुए। श्री राधा कृष्ण मंदिर में अयोध्या के श्री राम मंदिर के स्वरूप वाली झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। समुद्र मंथन की झांकी भी पसंद की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई थी।