{"_id":"691485d0c410025f8f032e96","slug":"video-police-cordon-off-jalandhar-bus-stand-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड जालंधर पर पुलिस का कड़ा घेराबंदी अभियान, डॉग स्क्वायड और एंटी-रायट दल ने ली गहन तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड जालंधर पर पुलिस का कड़ा घेराबंदी अभियान, डॉग स्क्वायड और एंटी-रायट दल ने ली गहन तलाशी
जन सुरक्षा को सुदृढ़ करने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा विशेष कासो (घेराबंदी एवं तलाशी अभियान) चलाया गया। यह अभियान शहर के बस स्टैंड जालंधर पर आयोजित किया गया, जहां पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच की। अभियान की निगरानी एडीसीपी (मुख्यालय) सुखविंदर सिंह और एसीपी मॉडल टाउन पंकज शर्मा ने की। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-6 के प्रभारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें डॉग स्क्वायड, तोड़फोड़ निरोधक दल (बीडीएस) और दंगा निरोधक पुलिस दल भी शामिल रहे। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार, निकास द्वार, प्रतीक्षालय, दुकानों और पार्किंग क्षेत्रों में यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली गई। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जालंधर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अभियानों में पूरा सहयोग करें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।