फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress protest in Jalandhar charanjit  Channi Pargat Singh Haldwani stage sukhjinder Randhawa

जालंधर में कांग्रेस का धरना: हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर भड़के चन्नी और परगट, रंधावा ने सरकार को घेरा

Mon, 07 Sep 2026 03:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Congress protest in Jalandhar charanjit  Channi Pargat Singh Haldwani stage sukhjinder Randhawa
पंजाब कांग्रेस का कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर पंजाब कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धरना दिया। 
विज्ञापन


देशभगत यादगार हॉल में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रोष मार्च निकालने की भी घोषणा की।  
विज्ञापन


जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कैंट विधायक परगट सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मामला नहीं है, बल्कि संविधान की आत्मा और समानता के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नेताओं ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और विदेश नीति जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के गुरुओं और पीरों के ‘संगत-पंगत’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब की धरती भेदभाव की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी।

मनोरंजन कालिया के हवन वाले बयान को कांग्रेस ने नकारा
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के उस बयान का भी खंडन किया, जिसमें हल्द्वानी के कार्यक्रम को एक धार्मिक संस्था की ओर से आयोजित सामान्य हवन-यज्ञ बताया गया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी मौजूद थे और इसे लेकर पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

आप पर भी कांग्रेस का हमला
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भाजपा की ‘बी-टीम’ तक करार दिया। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामलों की निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने पंजाब में बिजली और कोयले के संकट को लेकर भी आप सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के थर्मल प्लांटों में कुछ ही दिनों का कोयला बचा है और राज्य में बिजली उत्पादन की लागत देश में सबसे अधिक है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है और भ्रष्टाचार के कारण राज्य की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में जनता कथित कुशासन और बांटने वाली राजनीति का जवाब देगी।

रंधावा ने उठाए सवाल 
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने धरने के दौरान पंजाब की राजनीति, गैंगस्टर मुद्दे और हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। रंधावा ने कहा कि 2022 के डेरा बाबा नानक चुनाव के दौरान हालात बेहद संवेदनशील थे और उस समय पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी वहां पहुंचे थे। उनके अनुसार, वह चुनाव सामान्य राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि ‘गैंगस्टर बनाम कांग्रेस’ की लड़ाई बन चुका था। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा।

रंधावा ने ‘मानस की जात सबै एकै पहचानो’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस जात-पात के आधार पर भेदभाव नहीं करती। उन्होंने हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना में शामिल लोगों और कथित मास्टरमाइंड के खिलाफ तुरंत केस दर्ज दर्ज करने की मांग की। रंधावा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का राजनीतिक वजूद खत्म हो चुका है।

उन्होंने पंजाब की जेलों में नशे से जुड़े कैदियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की समस्या रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। रंधावा ने नाभा जेल ब्रेक और गुरप्रीत सेखों मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में वह जेल मंत्री थे, तब जेलों की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया था। रंधावा ने आरोप लगाया कि आज मान सरकार ऐसे लोगों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने गुरदासपुर जिला परिषद और कलानौर-डेरा बाबा नानक की समितियों में गैंगस्टरों को कथित समर्थन देने वाले विधायकों पर कार्रवाई नहीं होने का सवाल भी उठाया।


रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर लगे कथित आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद को ईमानदार मानते हैं, तो उन्हें हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि छह महीने में मामले की सच्चाई सामने आ जानी चाहिए।




कांग्रेस ने रोष मार्च का किया ऐलान


धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी की घटना के विरोध को आगे बढ़ाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि पार्टी सामाजिक समानता, संवैधानिक अधिकारों और भेदभाव के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और इस मुद्दे पर रोष मार्च भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed