{"_id":"6a9e6bbdee8c12cd2a0b1001","slug":"video-adults-intervene-in-childrens-quarrel-in-jalandhar-two-arrested-following-a-violent-clash-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, खूनी टकराव के बाद दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, खूनी टकराव के बाद दो गिरफ्तार
जालंधर के बालदेव नगर में मारपीट की घटना में थाना रामामंडी पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत बच्चों के बीच हुए विवाद से हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए।
एसीपी सेंट्रल जालंधर राजेश ठाकुर ने बताया कि 6 सितंबर को बालदेव नगर इलाके में झगड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एएसआई अरजीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया है कि घटना में शामिल कुछ लोग तेजधार हथियारों और अन्य हथियारों से लैस थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर उसकी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने आ सके और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। हथियारों के कथित कब्जे/इस्तेमाल को देखते हुए मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 27 भी जोड़ दी गई है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल करीब 8-9 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की एमएलआर प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।