{"_id":"6a9281d10a0b8941ea0c5cef","slug":"video-out-of-control-car-rams-into-2-3-cars-and-a-bike-in-jalandhar-driver-in-custody-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बेकाबू कार ने 2-3 कारों और बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बेकाबू कार ने 2-3 कारों और बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में
जालंधर के नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की किया सेल्टोस ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी बाइक कार के नीचे बुरी तरह फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी दो से तीन कारों को टक्कर मारी और इसके बाद बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।हादसे के बाद कार चालक की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों में रोष फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बनियान में सड़क पर घूम रहा था और ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। लोगों ने उसके शराब के नशे में होने का शक जताया। हादसे के बाद चालक ने मौके से कार लेकर निकलने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और पकड़ लिया। कुछ देर तक मौके पर चालक के साथ लोगों की बहस भी होती रही। हादसे में बाल-बाल बचे बाइक सवार मोहित, जो एक बैंक में काम करते हैं, ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक उनकी ओर आई और बाइक को टक्कर मार दी। मोहित ने बताया कि उन्होंने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उनकी स्प्लेंडर बाइक कार के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाना नंबर-4 ले गई। पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही विवेक इंटरनेशनल होटल के बाहर अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होने के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।