{"_id":"6ab16c7d9233358ae0004202","slug":"video-one-year-old-child-missing-in-jalandhar-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह कॉलोनी के नजदीक झुग्गियों से करीब एक साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। एसीपी हेडक्वार्टर जालंधर करनैल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को पुलिस को बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर मौके पर पहुंचा और परिवार से पूछताछ की। बच्चे के पिता शंकर ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा लापता है और आमतौर पर वह अपनी मां ममता के पास रहता था। पुलिस द्वारा माता-पिता के बयान दर्ज किए जा रहे थे, इसी दौरान ममता मौके से चली गई और वापस नहीं लौटी। इसके बाद शंकर ने अपनी पत्नी पर संदेह जताया। पुलिस ने रोज़नामचा में रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ममता अपने मायके, जो बिहार में है, चली गई थी। पुलिस ने उसके पिता से संपर्क कर उसे वापस बुलाया। ममता के बिहार से लौटने के बाद शंकर ने पुलिस को दोबारा बताया कि बच्चा अभी तक नहीं मिला है और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-1 में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस बच्चे की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।