{"_id":"6ab17fa4d188b47c030529b8","slug":"kidnapped-4-year-old-child-was-sold-for-1-lakh-one-arrested-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111713-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अगवा 4 वर्षीय बच्चे का 1 लाख में हुआ था सौदा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अगवा 4 वर्षीय बच्चे का 1 लाख में हुआ था सौदा, एक गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। 17 सितंबर को बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे केशव को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आदमपुर निवासी रजत रत्तु उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से चालक बताया गया है।
डीसीपी आदित्य एस वॉरियर के अनुसार, रॉकी अपने साथी प्रिंस के साथ बच्चे को स्कूटी पर ले गया था। बच्चे के माता-पिता शानू और आनंद ठाकुर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू की। नाकाबंदी के कारण आरोपी बच्चे को लेकर शहर से बाहर नहीं निकल सके। वे करीब 8 घंटे तक बच्चे को स्कूटी पर जालंधर शहर में घुमाते रहे। बस स्टैंड पर लोगों ने बच्चे को रोते देखा। पुलिस को सूचना मिलने पर बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया।
जांच और आगे की कार्रवाई : पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी बच्चे को स्कूटी पर ले जाते दिखे। जांच के दौरान उनकी पहचान की गई और सोमवार सुबह रॉकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद