फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Mittal grants Rs 1.50 crore for the development of cremation grounds in Jalandhar; targets the government over the drug issue

जालंधर के श्मशान घाटों के विकास के लिए सांसद मित्तल ने दिए 1.50 करोड़, नशे पर सरकार को घेरा

Sat, 17 Oct 2026 04:53 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:53 PM IST
MP Mittal grants Rs 1.50 crore for the development of cremation grounds in Jalandhar; targets the government over the drug issue
सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने जालंधर के श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए अपनी सांसद निधि से 1.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके तहत मॉडल टाउन स्थित शिवपुरी के लिए 50 लाख रुपये और जालंधर कैंट के रामबाग के लिए 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि श्मशान घाटों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इन स्थानों के रखरखाव और विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि यहां आने वाले लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाटों का उचित रखरखाव और आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता है। नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा सांसद अशोक मित्तल ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड और मेडिकल स्टोर पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समस्या गंभीर होने के बाद कार्रवाई करना इसका स्थायी समाधान नहीं है। नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का प्रसार लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले छह महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली सरकार अब तक इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं कर पाई। अवैध दवाइयों और इंजेक्शनों के इस्तेमाल पर जताई चिंता सांसद ने दावा किया कि नशे के कारोबार में अवैध दवाइयों और इंजेक्शनों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन केमिस्टों के लाइसेंस कई बार निलंबित किए जा चुके हैं, उन्हें दोबारा लाइसेंस दिए जा रहे हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इस कारोबार में शामिल लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए मित्तल ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य और केंद्र, दोनों सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहती है, तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। सांसद ने नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी में बारिश का दौर थमा, अब दिन में बढ़ेगा पारा, रात में ठंड

17 Oct 2026

मेरठ जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिया पौष्टिक आहार का संदेश, बोले- समय पर इलाज से ठीक हो सकती है टीबी

17 Oct 2026

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों के लिए देंगे बजट

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में सीता हरण का मंचन, भावुक हुए दर्शक; देखें वीडियो

17 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन; देखें वीडियो

17 Oct 2026
विज्ञापन

नैनीताल: 20 दिन से जारी आंदोलन के बीच कृष्णापुर में कैंडल मार्च, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की गूंज

17 Oct 2026

शामली: वृद्धा की हत्या से भड़का आक्रोश, शव गांव पहुंचते ही हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाने का प्रयास

17 Oct 2026
विज्ञापन

देवबंद: वाल्मीकि बस्ती में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, मामूली कहासुनी में सुमित पर किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

17 Oct 2026

यूजीसी के विरोध में एमएलसी चुनाव के बहिष्कार का एलान, डॉ. अजय सोम घर-घर जाकर मतदाताओं को करेंगे जागरूक, सोशल मीडिया पर अभियान शुरू

17 Oct 2026

पटाखा विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, धमाके के बाद छाया धुएं का गुबार; VIDEO

17 Oct 2026

फरीदकोट में सरकारी फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के मामले में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष समेत तीन नामजद

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, तेजस्विनी कौशल और रूपल जायसवाल को मिलेगा गोल्ड मेडल

17 Oct 2026

बदायूं: बिरुआ बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुई माता की चौकी

17 Oct 2026

कोटा में 25 यात्रियों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत की आशंका

17 Oct 2026

मंडी: तकनीकी शिक्षण संस्थानों में रखे जाएंगे शारीरिक और संगीत शिक्षक, एनसीसी भी होगी शुरू

17 Oct 2026

ऊना: सातवें नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

17 Oct 2026

कानपुर के अशोक नगर में धूमधाम से शुरू हुआ 85वां दुर्गोत्सव, 'हाटिमा टिमटिम' बैंड ने बांधा समां

17 Oct 2026

राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

17 Oct 2026

MP में फिर बदला मौसम, अगले 4 दिन बारिश के आसार! रात में बढ़ने लगी ठंडक

17 Oct 2026

कोटकपूरा में संत फ्रांसिस असीसी की जयंती को समर्पित सर्वधर्म शांति एवं एकता मार्च निकाला

इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद छिनैती का आरोपी गिरफ्तार

17 Oct 2026

झोटा हत्याकांड के बाद नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग

17 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

17 Oct 2026

कानपुर: अरौल में भीषण सड़क हादसा, तड़के झपकी आने से हुआ दर्दनाक कांड

17 Oct 2026

औरैया: अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़ा हादसा, अमृत भारत की टक्कर से दो युवकों की मौत

17 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

17 Oct 2026

फिरोजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात छापेमारी, खाई फेमे और पुड्डा मार्केट में दुकानों की जांच

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ बाबा का अलौकिक शृंगार, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजा दरबार

17 Oct 2026

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : पंकज चौधरी

17 Oct 2026

VIDEO: दो पशुओं की करंट से मौत, बची पशुपालक की जान

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed