{"_id":"6aa3d0b29c79ce10640ac245","slug":"video-bjp-meeting-regarding-issues-faced-by-sanitation-workers-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर भाजपा की बैठक, नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर भाजपा की बैठक, नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सरकार पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में 11 सितंबर, शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में नेशनल सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सरदार हरदीप सिंह गिल ने नगर निगम जालंधर की सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर हरदीप सिंह गिल ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश और फटकार के बावजूद कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) जारी नहीं किया गया, जो सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान किया जाना चाहिए और उनके अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।