{"_id":"6aeaffa4709576644f09074c","slug":"video-alleged-cattle-smuggling-in-jalandhar-attempt-made-to-run-over-a-bajrang-dal-team-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गोवंश तस्करी का आरोप, बजरंग दल की टीम को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में गोवंश तस्करी का आरोप, बजरंग दल की टीम को कुचलने की कोशिश
जालंधर में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पठानकोट बाईपास के पास बजरंग दल की टीम ने गोवंश से भरी एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कथित तौर पर टीम के सदस्यों को कुचलने और पीछा कर रही गाड़ियों को टक्कर मारकर फरार होने की कोशिश की।
खुद को चारों तरफ से घिरता देख चालक और उसका साथी चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें लदे गोवंश भी घायल हो गए।
बजरंग दल के उपाध्यक्ष शौर्य शर्मा के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में चार से पांच गोवंश भरकर अवैध रूप से जम्मू ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने रात से ही अलग-अलग स्थानों पर निगरानी शुरू कर दी।
बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे पठानकोट बाईपास के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। बजरंग दल के सदस्यों ने दो-तीन गाड़ियों से संदिग्ध वाहन का पीछा किया।
आरोप है कि इस दौरान चालक ने पीछा कर रही गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की। टीम ने ट्रक खड़े करवाकर और टोल प्लाजा बंद करवाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने टोल प्लाजा से पहले ही यू-टर्न ले लिया। सामने से टीम की गाड़ियां आती देख चालक और उसका साथी चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद बजरंग दल के नेता इंद्रजीत और अमित ने प्रशासन से गो-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल घटना को लेकर आरोपियों की पहचान और मामले की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।