Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
AAP candidate Deepak Bali has launched his election campaign in Jalandhar Cantt, inaugurating a new party office in Golden Avenue.
{"_id":"6af9c41d9e9129476204bbd4","slug":"video-aap-candidate-deepak-bali-has-launched-his-election-campaign-in-jalandhar-cantt-inaugurating-a-new-party-office-in-golden-avenue-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर कैंट में आप उम्मीदवार दीपक बाली ने खोला चुनावी मोर्चा, गोल्डन एवेन्यू में नए पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कैंट में आप उम्मीदवार दीपक बाली ने खोला चुनावी मोर्चा, गोल्डन एवेन्यू में नए पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन
आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दीपक बाली ने गोल्डन एवेन्यू में अपने नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और दीपक बाली को चुनावी अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक बाली ने कहा कि जालंधर कैंट लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन इस बार चुनाव में इस राजनीतिक गढ़ को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है और आम आदमी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही जालंधर कैंट में डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोगों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, दीपक बाली की पत्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट देकर सम्मानित किया है। पार्टी को जालंधर कैंट से जीत दिलाने के लिए पूरा परिवार मेहनत करेगा। उन्होंने बताया कि टिकट मिलने के बाद से ही क्षेत्र की महिलाएं उनसे लगातार मुलाकात कर रही हैं और अपनी समस्याएं साझा कर रही हैं। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।