Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Reducing the target for paddy procurement is the government doing injustice to farmers: Sunil Jakhar

धान खरीद का लक्ष्य घटाकर मान सरकार ने किसानों के साथ किया अन्याय : सुनील जाखड़

Sun, 15 Nov 2026 12:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Reducing the target for paddy procurement is the government doing injustice to farmers: Sunil Jakhar
अबोहर मंडी पहुंचे भाजपा नेता, बोले-पिछले साल से कम रखा खरीद का लक्ष्य, केंद्र ने समय पर जारी की सीसीएल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अबोहर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज अबोहर अनाज मंडी का दौरा कर धान बेचने का इंतजार कर रहे किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया कि समय पर खरीद की योजना न बनाने और खरीद का लक्ष्य घटाने के कारण किसानों को मंडियों में परेशानी उठानी पड़ रही है।

जाखड़ ने कहा कि पिछले साल अबोहर मंडी में 79,963 मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी, जबकि इस बार खरीद का लक्ष्य घटाकर 67,200 मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसी तरह फाजिल्का जिले का लक्ष्य भी पिछले साल के 2,26,207 मीट्रिक टन के मुकाबले घटाकर 1,76,960 मीट्रिक टन रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि धान का रकबा बढ़ने के बावजूद खरीद का कोटा किसके आदेश पर कम किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब की मांग के अनुसार 180 लाख टन धान खरीदने के लिए 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) 28 सितंबर को ही जारी कर दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने समय रहते खरीद की उचित व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने पिछली धान खरीद में कटौती के नाम पर किसानों से कथित लूट की जांच करवाने की मांग भी की। उन्होंने मांग की कि जब तक केंद्र से खरीद कोटा बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक राज्य सरकार अपने खजाने से किसानों की फसल खरीदे और बाद में केंद्र से मिलने वाली राशि का समायोजन कर ले।

------

फोटो-1

सुनील जाखड़ अबोहर की अनाज मंडी का दौरा करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed