Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Hooliganism outside a hospital in Jalandhar! Following a road accident, a vehicle owner, accompanied by 25 associates, attacked a family.
{"_id":"6af9c43769f861312704e22e","slug":"video-hooliganism-outside-a-hospital-in-jalandhar-following-a-road-accident-a-vehicle-owner-accompanied-by-25-associates-attacked-a-family-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अस्पताल के बाहर गुंडागर्दी! सड़क हादसे के बाद वाहन मालिक ने 25 साथियों संग परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अस्पताल के बाहर गुंडागर्दी! सड़क हादसे के बाद वाहन मालिक ने 25 साथियों संग परिवार पर किया हमला
महानगर के नूरपुर अड्डे के पास हुए सड़क हादसे के बाद गुरु नानक मिशन अस्पताल के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हादसे में शामिल छोटा हाथी वाहन के मालिक ने अपने करीब 25 साथियों के साथ अस्पताल के बाहर उन पर हमला कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला मंजू बाला के अनुसार, उनकी मां और भाई कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नूरपुर अड्डे के पास छोटा हाथी के चालक ने कथित तौर पर बिना इंडिकेटर दिए अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे कार की टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मां घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर मंजू बाला अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल मां को उपचार के लिए गुरु नानक मिशन अस्पताल ले गईं। वहां छोटा हाथी के चालक ने उन्हें वाहन मालिक का मोबाइल नंबर दिया। मंजू बाला के पति ने जब वाहन मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उसने उनकी लोकेशन पूछी।परिवार का आरोप है कि मां का एक्स-रे करवाने के बाद जब वे अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी वाहन मालिक करीब 25 लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने अस्पताल के गेट के पास मंजू बाला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। मंजू बाला ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में थे और उन्होंने परिवार को धमकाते हुए खुद को गुंडा बताया। घटना के बाद परिवार घायल महिला को जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उनका मेडिकल करवाया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिवार के मुताबिक पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।