{"_id":"668be78f6d583e0bcc0bc553","slug":"kulhad-pizza-couple-car-of-kulhad-pizza-couple-of-jalandhar-attacked-glass-broken-2024-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kulhad Pizza Couple: जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी हमला,शीशा तोड़ा और मारी लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kulhad Pizza Couple: जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी हमला,शीशा तोड़ा और मारी लात
आए दिन सुर्खियों में रहने वाले जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा दंपती की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात शरारती तत्वों ने कपल की कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, कार पर कई बार लातें भी मारी गई। वेस्ट हलके के उजाला नगर में हुई इस घटना में पहले ईंट मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा गया, फिर लात मारकर कार पर डेंट लगा दिए गए। घटना की सूचना कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी तो सिटी पुलिस ने मामले में सहज के बयान दर्ज किए हैं। घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। पुलिस घटना से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी चेक कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।