Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   We will address the shortcomings in the schools and colleges of Ferozepur: Chief Minister

फिरोजपुर के स्कूलों और कॉलेजों की कमियां दूर करेंगे : मुख्यमंत्री

Sat, 14 Nov 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 14 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
We will address the shortcomings in the schools and colleges of Ferozepur: Chief Minister
शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि सीमावर्ती फिरोजपुर जिले में स्कूलों और कॉलेजों की कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा के साधनों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मान शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आज का दौर तकनीकी शिक्षा का है जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने कदम उठाए हैं। सरकारी स्कूलों के कुछ शिक्षकों को विदेश भेजकर प्रशिक्षण दिलवाया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर सुधारना है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के नीट परीक्षा में सफल होने का प्रतिशत भी बढ़ा है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा के लिए बजट का 26 फीसदी हिस्सा रखा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1754 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पंजाब में रोजगार के नए अवसर और उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार दिलाना है ताकि उन्हें विदेशों की ओर रुख न करना पड़े।
विज्ञापन

अपनी पसंद का कॅरिअर न थोपें :
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि अभिभावक बच्चों पर अपनी पसंद का कॅरिअर थोपने के बजाय उनकी रुचि के अनुसार भविष्य चुनने दें। अपनी पसंद के क्षेत्र में काम करने पर ही बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे वे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। मान ने बताया कि शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा और तकनीकी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवा शिक्षा और प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। वे अपना कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। सरकार ने पहले बंद होने के कगार पर पहुंची इस यूनिवर्सिटी को दोबारा सक्रिय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed