Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Private school association demand waive board enrollment fees for students under Chirag scheme

हरियाणा: 'चिराग' के विद्यार्थियों की बोर्ड और एनरोलमेंट फीस माफ करने की मांग, प्राइवेट स्कूल संघ ने उठाई आवाज

Tue, 10 Nov 2026 01:51 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव सैलेंद्र शास्त्री ने कहा कि बोर्ड ने इस सत्र से दसवीं और बारहवीं के प्रत्येक प्रैक्टिकल के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की है। पहले प्रैक्टिकल फीस 100 रुपये होती थी। अब प्रत्येक विषय के हिसाब से शुल्क लेने से अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
Haryana Private school association demand waive board enrollment fees for students under Chirag scheme
नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

विस्तार

चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और एनरोलमेंट फीस से छूट देने की मांग उठी है। प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा फीस तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा की एनरोलमेंट फीस माफ करने की मांग की है। साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की भी मांग की है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू बरवाला, प्रांतीय महासचिव पवन राणा और वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुमार ने कहा कि चिराग योजना में उन्हीं विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिले की पात्रता है, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या इससे कम है। ऐसे में इन परिवारों पर अतिरिक्त फीस का बोझ डालना उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव सैलेंद्र शास्त्री ने कहा कि बोर्ड ने इस सत्र से दसवीं और बारहवीं के प्रत्येक प्रैक्टिकल के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की है। पहले प्रैक्टिकल फीस 100 रुपये होती थी। अब प्रत्येक विषय के हिसाब से शुल्क लेने से अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल विज्ञान संकाय के प्रैक्टिकल में बाहरी परीक्षकों की ड्यूटी लगती है। दसवीं और बारहवीं के आर्ट्स व कॉमर्स के प्रैक्टिकल स्कूल शिक्षक ही लेते हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त फीस वसूलना उचित नहीं है।


संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और बोर्ड चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ से फीस संबंधी फैसलों पर पुनर्विचार कर अभिभावकों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed