{"_id":"694224e9d49202b8ff0c0371","slug":"weather-dense-fog-alert-in-punjab-temperature-drops-drastically-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में आई भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में आई भारी गिरावट
पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर को पंजाब में तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 19 दिसंबर को घना कोहरा पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लेगा। जबकि बुधवार और वीरवार के लिए पंजाब के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, संगरूर, लुधियाना, जालंधर व कपूरथला जिले शामिल हैं। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में खास तौर से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ा। जिसके कारण फरीदकोट में दृश्यता 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, अमृतसर में 350 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।