{"_id":"6af6fc1809b8d1a1e905892f","slug":"vita-hikes-milk-prices-including-full-cream-milk-by-up-to-4-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीटा ने बढ़ाए दूध के दाम, फुल क्रीम समेत इन दूध की कीमतों में ₹4 तक इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीटा ने बढ़ाए दूध के दाम, फुल क्रीम समेत इन दूध की कीमतों में ₹4 तक इजाफा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:31 PM IST
Link Copied
हरियाणा में वीटा ने दूध के दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें शुक्रवार सुबह से लागू होंगी। फुल क्रीम और स्टैंडर्ड श्रेणी का दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि टोंड और डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। वीटा के नए रेट के अनुसार, फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 72 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध के दाम 66 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं। टोंड दूध अब 60 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार गर्ग ने बताया कि प्लांटों में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता पर इसका अधिक बोझ न पड़े, इसके लिए सामान्य पशुपालकों को पांच रुपये प्रति लीटर और सीएम पैक्स से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 10 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।