{"_id":"6adf15b334622feb32065ec4","slug":"video-dharampur-kotli-road-accident-tipper-falls-200-metres-driver-dies-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में बड़ा हादसा: डंगा गिरने से 200 मीटर नीचे लुढ़का बजरी से लदा टिप्पर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बड़ा हादसा: डंगा गिरने से 200 मीटर नीचे लुढ़का बजरी से लदा टिप्पर, चालक की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एनएच-03 धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हवानी के पास डंगा गिरने से बजरी से लदा टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में टिप्पर चालक निर्मल सिंह (50) की मौत हो गई। टिप्पर बरोटी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान हवानी के पास यह हादसा हुआ। डंगा गिरने के बाद टिप्पर सड़क से नीचे लुढ़क गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई।
इस दौरान वहां बिजली लाइन का काम कर रहे ठेकेदार मेहुल तपवाल और उनके साथ काम कर रहे मजदूरों ने घायल चालक को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद चालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल धर्मपुर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद निर्मल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल नागरिक अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन की ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और डंगा गिरने के पीछे क्या कारण थे।
हवानी के पास हुए इस हादसे ने पहाड़ी सड़कों पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों और सड़क किनारे बने डंगों की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।