Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Case of robbery of a Flipkart employee in Faridkot 5 days ago solved; three arrested, including a company delivery boy.
{"_id":"6adf16cc8aa41e40d4044917","slug":"video-case-of-robbery-of-a-flipkart-employee-in-faridkot-5-days-ago-solved-three-arrested-including-a-company-delivery-boy-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 5 दिन पहले फ्लिपकार्ट कर्मचारी से लूट की गुत्थी सुलझी, कंपनी के डिलीवरी बॉय समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 5 दिन पहले फ्लिपकार्ट कर्मचारी से लूट की गुत्थी सुलझी, कंपनी के डिलीवरी बॉय समेत तीन गिरफ्तार
पांच दिन पहले कोटकपूरा रोड से फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सवा चार लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कंपनी के ही एक डिलीवरी बॉय ने साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई लगभग पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, बीती 21 अक्टूबर 2026 को कंपनी का कर्मचारी विक्रमजीत सिंह कार्यालय से नकदी से भरा बैग लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। कोटकपूरा रोड पर कार्यालय से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह के मुताबिक, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ और थाना सिटी पुलिस की टीम ने मानवीय खुफिया जानकारी तथा तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपियों फरीदकोट निवासी बिक्रमजीत सिंह, गुरजोत सिंह और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों में शामिल गुरजोत सिंह फ्लिपकार्ट कार्यालय में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। आरोप है कि उसने कर्मचारी के बैंक जाने और नकदी साथ होने की जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसके बाद दोनों साथियों ने रास्ते में कर्मचारी को टक्कर मारकर नकदी वाला बैग छीन लिया।
पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।