{"_id":"6a927f97349fa3a2d6026044","slug":"video-tragic-accident-in-mogas-redma-village-three-year-old-child-dies-after-coming-under-a-tractor-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव रेड़मा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव रेड़मा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव रेड़मा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गगनदीप अपनी मां के साथ अपने नाना के घर रह रहा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गगनदीप का मामा ट्रैक्टर स्टार्ट कर खेतों की ओर जाने लगा। इसी दौरान गगनदीप पीछे से दौड़ता हुआ ट्रैक्टर के पास पहुंच गया। मामा को बच्चे के पीछे आने का पता नहीं चला। जब उन्होंने ट्रैक्टर को पीछे किया तो गगनदीप उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव रेड़मा में तीन वर्षीय गगनदीप सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को मोगा सिविल अस्पताल में रखा गया है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।