{"_id":"6a87fff8d1065b41d60311e7","slug":"video-tight-security-arrangements-in-faridkot-regarding-the-bandh-ssp-takes-stock-of-the-situation-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसएसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसएसपी ने लिया जायजा
कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर पंजाब बंद को लेकर फरीदकोट जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोटकपूरा के बत्तियां वाला चौक में धरनाकारियों से मुलाकात कर शांतिपूर्वक रोष व्यक्त करने की अपील की।
एसएसपी ने कहा कि किसी को भी जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल ने संगठनों के आह्वान पर अपने स्तर पर दुकानें बंद रखी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी वर्गों से अमन-शांति बनाए रखने और एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।