{"_id":"6aa91a6ac730c1f1db046012","slug":"video-thieves-target-a-house-in-kapurthala-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी से पकड़े गए दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी से पकड़े गए दो आरोपी
बेगोवाल थाना क्षेत्र के गांव जैद में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर सोने के आभूषण, 9,800 अमेरिकी डॉलर, 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला। घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लम्मे बेगोवाल निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को उसका दामाद बिक्रमजीत सिंह, बेटी अंदीप कौर और सास स्वर्ण कौर दोपहर करीब 12 बजे गांव जैद निवासी गोपाल सिंह के घुटने का ऑपरेशन करवाने के लिए जालंधर स्थित ऑर्थोनोवा अस्पताल गए थे। घर को ताला लगाकर चाबियां उन्हें सौंप दी गई थीं। अस्पताल में डॉक्टर ने गोपाल सिंह को भर्ती कर लिया।
शिकायत के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे दामाद ने फोन कर चाबियां मांगी और घर लौट आया। मुख्य गेट खोलने पर उसने देखा कि सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। सामान की जांच करने पर सोने के आभूषण, 9,800 अमेरिकी डॉलर, 20 हजार रुपये नकद, 10 महंगी घड़ियां, दो व्हिस्की की बोतलें, दो पेन ड्राइव और एक किट बैग गायब मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।