Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The organizations' blunt response to the government's threatening letters: We will not be intimidated, and we will continue to fight until our demands are met.
{"_id":"6a91b0b55c98183cb400f75a","slug":"video-the-organizations-blunt-response-to-the-governments-threatening-letters-we-will-not-be-intimidated-and-we-will-continue-to-fight-until-our-demands-are-met-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमकी भरे सरकारी पत्रों पर गढशंकर में कर्मचारी संगठनों गुस्सा फूटा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी भरे सरकारी पत्रों पर गढशंकर में कर्मचारी संगठनों गुस्सा फूटा, प्रदर्शन
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ प्रस्तावित बैठक ऐन मौके पर रद्द किए जाने तथा आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने के लिए विभिन्न विभागों से पत्र जारी किए जाने के विरोध में कर्मचारी संगठनों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा मोर्चा तथा सांझा कर्मचारी मंच पंजाब की तालमेल कमेटी के आह्वान पर सांझी तालमेल कमेटी गढ़शंकर ने स्थानीय कचहरियों के सामने मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं मुकेश कुमार, मख्खण मोइलावाहदपुरी, संदीप सिंह गिल, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, विनोद कुमार, सुखदेव डानसीवाल, नरेश कुमार, शंगारा भज्जल, सुंदर मणियम, नरेंद्र और अमरीक सिंह ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय कर्मचारियों के साथ टकराव का रास्ता अपना रही है।
नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाना और फिर ऐन समय पर पीछे हट जाना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 अगस्त को कर्मचारियों द्वारा सामूहिक छुट्टी लेकर लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध के बाद सरकार ने दबाव बनाने के लिए विभिन्न विभागों से पत्र जारी करवाने शुरू कर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।