Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The issue of sewerage and drinking water problems was raised during the oath-taking ceremony of councilors in Ferozepur.
{"_id":"6aa4fb114853eda2a80d6adc","slug":"video-the-issue-of-sewerage-and-drinking-water-problems-was-raised-during-the-oath-taking-ceremony-of-councilors-in-ferozepur-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठा
फिरोजपुर नगर काउंसिल कार्यालय में शुक्रवार को पार्षदों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आज पंद्रह पार्षदों को शपथ दिलाई गई है, जबकि 17 पार्षद पहले शपथग्रहण कर चुके हैं। जबकि एक पार्षद जरूरी काम के चलते फिरोजपुर से बाहर होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सका। पार्षदों को नगर काउंसिल के ईओ नरिंदर कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान अशोक सचदेवा भी मौजूद रहे।
शपथग्रहण समारोह के दौरान शहर में सीवरेज और पीने के पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। भाजपा पार्षद दविंदर बजाज ने कहा कि नगर काउंसिल का गठन हुए करीब चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक हाउस की एक भी बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में लोग सीवरेज की समस्या से परेशान हैं और गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है।
उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। किसी वार्ड में पंप की मोटर खराब होने पर उसे ठीक करवाने तक चार-चार दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहती है। संबंधित विभाग के पास अतिरिक्त मोटर उपलब्ध नहीं होने के कारण खराब मोटर को ठीक करवाने के बाद ही दोबारा लगाया जाता है।
बजाज ने कहा कि पिछले चार माह से जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनका समाधान करने के लिए अब तेजी से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने हाउस की बैठक जल्द बुलाकर सीवरेज और पेयजल संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।