{"_id":"6aa55836e9a1a2080602cc05","slug":"farmers-anger-erupts-over-the-power-crisis-in-moga-they-block-highways-at-four-locations-in-the-district-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा: बिजली संकट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, जिले में चार जगाओ पर किया हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: बिजली संकट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, जिले में चार जगाओ पर किया हाइवे जाम
Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
सार
मोगा जिले में खेतों के लिए पूरी बिजली सप्लाई नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को अलग-अलग किसान यूनियनों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कई प्रमुख मार्गों और हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
बाघापुराना के मुख्य चौक पर किसानों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विस्तार
मोगा जिले में खेतों के लिए पूरी बिजली सप्लाई नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को अलग-अलग किसान यूनियनों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कई प्रमुख मार्गों और हाईवे को जाम कर दिया। बाघापुराना के मुख्य चौक में किसानों ने धरना देकर यातायात बंद किया। वहीं निहाल सिंह वाला के मुख्य चौक पर भी किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम की। अजीतवाल में पावर ग्रिड के पास फिरोजपुर-लुधियाना रोड पर किसानों ने धरना देकर मार्ग को बंद कर दिया। धर्मकोट क्षेत्र के कडियाल में पावर ग्रिड के बाहर भी किसानों ने रोष प्रदर्शन किया।
इसके अलावा समालसर के पास मोगा-कोटकपूरा रोड पर किसानों ने धरना देकर यातायात बाधित किया। मोगा में पावर कट को लेकर किसान से लेकर आम जनता परेशान हे। पिछले दिन भी कई जगाओ पर किसानों ने बिजली की मांगो को लेकर रोड जाम किया था बिजली विभाग के अधिकारियों ने दो दिन में बिजली की समस्या का हल होने का आश्वासन दिया था पर कोई सुधार नहीं हुआ गुस्से में किसान आज फिर सड़क पर उतरे हे।
किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की बेहद जरूरत है, लेकिन खेतों के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल रही। कभी बिजली आती है तो कभी कट लग जाता है। ऐसे में किसानों के लिए धान की फसल को समय पर पानी देना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार की ओर से खेतों को 8 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। किसानों को लगातार बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों की मुख्य मांग है कि खेतों के लिए लगातार 8 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धान की फसल को समय पर पानी मिल सके और किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। बार बार अधिकारियों ने झूठे आश्वासन दिलाकर देकर धरना उठा देते थे पर अब बिजली पूरा नहीं मिलने पर अनिश्चित काल के लिए धरना पर बैठे रहेंगे ।