{"_id":"6aa535cf89789e60d6059244","slug":"kotkapura-22-000-liters-desi-ghee-sample-fails-case-registered-against-greater-noida-company-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोटकपूरा में 22 हजार लीटर देसी घी के सैंपल फेल पाए जाने पर ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोटकपूरा में 22 हजार लीटर देसी घी के सैंपल फेल पाए जाने पर ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर केस दर्ज
Sat, 12 Sep 2026 04:52 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:52 PM IST
सार
कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़े गए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़ा 22 हजार लीटर नकली देसी घी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विस्तार
कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़े गए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी फैक्ट्री में टैंकर के जरिए बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी सप्लाई के लिए लाया गया है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 22 हजार लीटर देसी घी से भरे टैंकर को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया है। थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।