{"_id":"6aa51ebae9e25b18820c4a63","slug":"intoxicated-man-turns-into-statue-in-middle-of-road-in-garhshankar-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकर में नशेड़ी सड़क के बीच बना स्टेच्यू: वाहनों की आवाजाही रुकी, एसएचओ बोले- वीडियो देख करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़शंकर में नशेड़ी सड़क के बीच बना स्टेच्यू: वाहनों की आवाजाही रुकी, एसएचओ बोले- वीडियो देख करेंगे कार्रवाई
Sat, 12 Sep 2026 03:17 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:17 PM IST
सार
नवांशहर-गढ़शंकर मार्ग पर थाना गढ़शंकर से करीब एक किलोमीटर दूर देनोवाल खुर्द के पास एक व्यक्ति स्टेच्यू की तरह सड़क पर खड़ा था। लोगों ने सड़क से हटाकर उसे किनारे किया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी वह कुछ समय तक उसी तरह असामान्य अवस्था में खड़ा रहा।
विज्ञापन
पंजाब में बीच सड़क स्टेच्यू बना व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द में कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति सड़क के बीचोंबीच काफी देर तक स्टेच्यू की तरह खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में कागज था और वाहनों की आवाजाही के बीच भी वह अपनी जगह से नहीं हट रहा था। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
मामला नवांशहर-गढ़शंकर मार्ग पर थाना गढ़शंकर से करीब एक किलोमीटर दूर देनोवाल खुर्द के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति को लोगों ने सड़क से हटाकर किनारे किया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी वह कुछ समय तक उसी तरह असामान्य अवस्था में खड़ा रहा। हालांकि, उक्त व्यक्ति ने किस प्रकार का नशा किया था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके नशे की हालत में होने की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो मिलने पर कार्रवाई करेंगे: एसएचओ
थाना गढ़शंकर के एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो मेरे पास नहीं आई और न ही मैंने इसे देखा है। वीडियो देखने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नशे की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने और सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में घूमने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन