{"_id":"6aa68afc6c855812ef0e2cc3","slug":"video-suspicious-death-of-a-married-woman-in-pathankot-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
ठानकोट से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तारागढ़ क्षेत्र से संबंधित एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी निवासी पहाड़ीपुर बमियाल पठानकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 माह पहले पहाड़ीपुर में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी थी और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक उन्हें एक डॉक्टर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी की हालत बेहद गंभीर है। जब परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। इस खबर के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक निजी अस्पताल से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।