{"_id":"6ab1216ac8a6514e3f0b2dd8","slug":"video-stopping-someone-from-urinating-by-the-roadside-in-kapurthala-proved-costly-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में सड़क किनारे पेशाब करने से रोकना पड़ा महंगा, बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में सड़क किनारे पेशाब करने से रोकना पड़ा महंगा, बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोलियां
कपूरथला जिले में सोमवार दोपहर गांव खानोवाल में एक युवक को सड़क किनारे पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां युवक को लगीं। गंभीर हालत में उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय रहम अली निवासी गुज्जरों का डेरा, गांव खानोवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल, डीएसपी कपूरथला मेजर डॉ. शीतल सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई रमन कुमार और थाना सदर के एसएचओ एसआई मेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।