{"_id":"6a924fb556862a109a06ad90","slug":"video-special-repair-work-on-473-km-of-roads-costing-rs6580-lakh-begins-in-pathankot-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में 65.80 लाख रुपये की लागत से 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में 65.80 लाख रुपये की लागत से 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत शुरू
पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के विभिन्न गांवों में सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कार्यों की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक द्वारा आज नींव पत्थर रखे गए। इन सड़कों के निर्माण कार्यों पर कुल 65.80 लाख रुपये की लागत आएगी और लगभग 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ के विभिन्न गांवों में सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। आज चार गांवों में सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य शुरू करवाए गए हैं। इनमें गोतरा लाहड़ी, नक्की, रांझे के कोठे और बगियाल में सड़कों के काम शामिल है। लिंक सड़क पठानचक से गोतरा लाहड़ी अप टू सुल्तानपुर तरगढ़ रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.90 किलोमीटर है और इस पर 16.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसी तरह ए.पी.के. सड़क से गांव नक्की को जाने वाली लिंक सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसकी लंबाई 1.18 किलोमीटर है और इस पर 14.38 लाख रुपये की लागत आएगी। एक और लिंक सड़क भीमपुर ब्रिज-बगियाल यू.बी.डी.सी. की विशेष मरम्मत की जाएगी, जिसकी लंबाई 1.83 किलोमीटर है और इस पर 22.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा दीनानगर-झरौली रोड से रांझे के कोठे तक लिंक सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.82 किलोमीटर है और इस पर 12.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी सड़कें मंडी बोर्ड के अधीन आती हैं और इनके निर्माण कार्य जल्द पूरे करके लोगों को समर्पित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।