{"_id":"6ae71a9cb9e676527f055392","slug":"video-sad-youth-meet-in-kotkapura-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में साल 2027 के चुनाव को लेकर शिअद की यूथ मिलनी, सरबजीत सिंह झिंजर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में साल 2027 के चुनाव को लेकर शिअद की यूथ मिलनी, सरबजीत सिंह झिंजर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने जमीनी स्तर पर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं हलका इंचार्ज मनतार सिंह बराड़ के नेतृत्व में यूथ मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने विशेष रूप से शिरकत कर युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
बैठक में अकाली नेताओं का मुख्य जोर युवाओं को पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाने और गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अकाली दल के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने तथा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाने का आह्वान किया।
सरबजीत सिंह झिंजर ने पत्रकारों से बातचीत में मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बदलाव के नाम पर सत्ता में आई सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने युद्ध नशों विरुद्ध अभियान की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मानसा के परमिंदर झोटा मामले का जिक्र किया। झिंजर ने दावा किया कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी 2027 में अकाली दल की मजबूती का संकेत है। वहीं मनतार सिंह बराड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।