{"_id":"6ae722c35d3653b1840db30f","slug":"chd-punjab-big-news-today-amit-shah-attacked-on-congress-in-chandigarh-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी; सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी; सड़क हादसे में दो की मौत
Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। टिकट ना मिलने से नाराज आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी। जालंधर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें।
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फिरोजपुर में संदिग्ध दूध पीने से तीन बच्चों की मौत हो गई। सीएम मान की रविवार को अबोहर में रैली। जालंधर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। टिकट ना मिलने से नाराज आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Trending Videos
अमित शाह ने चंडीगढ़ में कांग्रेस पर बोला हमला
गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार की बरसी के दिन दिल्ली में कांग्रेस की रैली आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हजारों सिखों की निर्मम हत्या हुई, उसी दिन कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की क्या जरूरत थी। पढ़ें पूरी खबर

टिकट ना मिलने से नाराज आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने फैसले की जानकारी दी। वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने टिकट ना मिलने पर यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान की अबोहर में रैली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को श्रीगंगानगर रोड स्थित अबोहर में रैली स्थल पर पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 37 लाख 43 हजार महिलाओं के खातों में करीब 1291 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

फिरोजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत
फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक ही परिवार के दो बच्चे और दूसरे परिवार का एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगी और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दूध पीने के बाद बच्चों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर