{"_id":"6a981bae620df62fa80457f8","slug":"video-run-for-equality-marathon-organized-to-mark-the-650th-prakash-parv-of-shri-guru-ravidas-maharaj-ji-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समानता की दौड़’ मैराथन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समानता की दौड़’ मैराथन आयोजित
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘समानता की दौड़’ मुहिम के तहत आज पठानकोट में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ करवाई गई। मैराथन की शुरुआत मिशन रोड पठानकोट से कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने हरी झंडी दिखाकर की। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अध्यापकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मिशन चौक, डीएवी स्कूल रोड, आर्मी गेट से यू-टर्न, शनि देव मंदिर, डलहौजी रोड और रामलीला ग्राउंड से होती हुई फिर से मिशन चौक के रास्ते एक स्कूल में समाप्त हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार करवाए जा रहे हैं, जहां विद्वानों द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की फिलॉसफी, वाणी और मानवता को बराबरी का संदेश देने वाली विचारधारा पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। गुरु साहिब जी के जीवन और विचारधारा से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी पंजाब के गांवों में दिखाई जा रही है। इसके अलावा आने वाले दिनों में जम्मू, बठिंडा, जालंधर और गुरु साहिब जी की जन्मस्थली काशी से अलग-अलग यात्राएं नगर कीर्तन के रूप में निकाली जाएंगी, जो खुरालगढ़ साहिब में पहुंचेंगी। कहा कि ‘समानता की दौड़’ के माध्यम से गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए बराबरी, समानता और मानव भाईचारे के संदेश को युवाओं और आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।