फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhupendra Dhillon, a close associate of the Badals joins the BJP

पंजाब विधानसभा चुनाव: मालवा में सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, बादल के करीबी बीजेपी में हुए शामिल

Mon, 14 Sep 2026 08:57 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:57 PM IST
सार

भाजपा में मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों की एंट्री मालवा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार के लिहाज से अहम मानी जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जमीनी संपर्क का संगठन को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Bhupendra Dhillon, a close associate of the Badals joins the BJP
भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मालवा में अपना सियासी आधार मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी रिश्तेदार और करीब 25 वर्षों तक उनके राजनीतिक सचिव रहे मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


ढिल्लों अकाली सरकार में थे राज्य मंत्री
मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल 1997 से 2002 तक अकाली सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। उनका परिवार लंबे समय से पंजाब की राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता गुरराज सिंह ढिल्लों बादल 1952 से 1958 तक शिरोमणि अकाली दल की ओर से राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की शुरुआती राजनीतिक यात्रा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


आर्मी से मेजर रिटायर हैं भूपिंदर सिंह ढिल्लों
सेना में भी सेवाएं दे चुके मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था। वर्ष 1988 तक उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की। इसके बाद 1994 से वे चुनाव अभियानों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। लांबी विधानसभा क्षेत्र में उनका लंबे समय से व्यक्तिगत और राजनीतिक संपर्क रहा है। क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार जुड़ाव के चलते उनकी स्थानीय स्तर पर भी पहचान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में उनकी एंट्री को मालवा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जमीनी संपर्क का संगठन को लाभ मिलेगा। खासकर लांबी और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा अपने आधार को विस्तार देने में उनके अनुभव का इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed