{"_id":"6ab14932c6494089680fbcc0","slug":"video-punjab-roadways-employees-angry-over-pending-demands-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर रोष
पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बरकरार है। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से बार-बार बैठकों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री पंजाब के साथ 17 सितंबर को प्रस्तावित बैठक को सरकार द्वारा स्थगित कर 24 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया था। यूनियन का आरोप है कि सरकार लगातार बैठकों के माध्यम से समय टाल रही है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा।
रेशम सिंह गिल ने बताया कि इसी रोष के चलते 18 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की नीतियों और कर्मचारियों की मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी देने तथा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने का कार्यक्रम बनाया गया था। इसके साथ ही 22 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया गया था।
उन्होंने कहा कि सभी डिपो कमेटियों को 19 और 20 सितंबर को डिपो स्तर पर बैठकें कर कर्मचारियों को लामबंद करने तथा पक्के धरने सहित संघर्ष की तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, बाद में परिवहन मंत्री के साथ 24 सितंबर को होने वाली बैठक को देखते हुए हड़ताल को 24 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। यूनियन के अनुसार, 24 सितंबर की बैठक में सरकार के साथ बातचीत के बाद ही आगे के संघर्ष को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने और आगामी बैठक के बाद यूनियन द्वारा लिए जाने वाले फैसले के अनुसार संघर्ष में सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।