{"_id":"6af723a2f482625f4c0959e8","slug":"video-protest-held-by-burning-copies-of-termination-orders-for-253-teachers-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन
शिक्षा विभाग की ओर से 4161 भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त 253 शिक्षकों को टर्मिनेट करने के आदेशों के खिलाफ वीरवार को गढ़शंकर के बंगा चौक में विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टर्मिनेशन आदेशों की प्रतियां जलाकर शिक्षा विभाग के फैसले के प्रति नाराजगी जताई और इन आदेशों को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।
इस प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन, डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट, 4161 मास्टर कैडर यूनियन और गवर्नमेंट टीचर यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व डीटीएफ के प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रधान विनय कुमार, जर्नैल सिंह, मनजीत बंगा, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन के बलकार सिंह मघाणिया, हरविंदर कौर, चंदा रानी, संगीता रानी, पेंशनर नेता बलवीर खानपुरी, हंसराज गढ़शंकर, सतपाल क्लेर, मनदीप कुमार, 4161 मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश प्रधान संदीप गिल, बग्गा सिंह, मैडम सिमरजीत तथा गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेता नरेश कुमार और शाम सुंदर ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ये शिक्षक पिछले साढ़े तीन वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा तैयार की गई उत्तर कुंजी को रद्द करने के आधार पर 253 शिक्षकों को टर्मिनेशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को इस तरह नौकरी से हटाना उनके भविष्य को असुरक्षित करने वाला फैसला है।
शिक्षक संगठनों के नेताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि टर्मिनेशन संबंधी नोटिस एवं आदेश तत्काल रद्द किए जाएं तथा 253 प्रभावित शिक्षकों को न्याय देकर उनकी सेवाएं और भविष्य सुरक्षित किया जाए।
इस मौके पर शिक्षक नेता मनजीत सिंह, राजू सिंह, बग्गा सिंह, जसविंदर सिंह, रमेश कुमार मलकोवाल, हरबंस लाल, संदीप कुमार, मैडम मनीषा, हरप्रीत कौर, सिमरजीत कौर, पूनम रानी और मैडम मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : गढ़शंकर के बंगा चौक में 253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन करते विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।