{"_id":"6a9532b476b347f75d0251d7","slug":"video-police-action-in-jalandhar-basti-bawa-khel-sho-jai-inder-sent-to-police-lines-gurdeep-singh-takes-charge-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर खूंखार कुत्ते का हमला, बुरी तरह नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर खूंखार कुत्ते का हमला, बुरी तरह नोचा
मोगा शहर के इंदर सिंह गिल नगर में आवारा कुत्ते के आतंक का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जरनैल कौर पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक पीछे से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, जरनैल कौर अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मोगा जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले महिला की कमर को निशाना बनाया। जान बचाने के लिए जब महिला ने हाथ आगे किया तो कुत्ते ने उसके हाथ को भी बुरी तरह काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाकर महिला को बचाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जरनैल कौर को एंबुलेंस की मदद से मोगा के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल की डॉक्टर हरप्रीत कौर धालीवाल ने बताया कि इंदर सिंह गिल नगर निवासी करीब 65 वर्षीय जर्नैल कौर को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काटा था। महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टर ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 10 से 12 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है और लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।