{"_id":"6af6f078842a8edfbb0ccb57","slug":"video-moga-firing-case-three-accused-surrender-two-people-died-from-gunshot-wounds-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा अंगदपुरा फायरिंग केस के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा अंगदपुरा फायरिंग केस के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे पांच लोगों पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि गगन जिंदल और साहिल जिंदल की मौत हो गई थी।
पुलिस ने इस मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें से अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आज शुक्रवार को इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तीन मुख्य आरोपियों ने मोगा जिला अदालत परिसर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। आरोपियों के नाम अरुण कुमार मोगा, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू समालसर हैं।
मोगा सिटी साउथ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपिययों को सीजेएम ममता कक्कड़ की अदालत में पेश किया हे।
आरोपी पक्ष के एडवोकेट गुरमेल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना के मामले में अरुण कुमार, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू पर पुलिस को शक था कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। आज तीनों ने मोगा अदालत में पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। एडवोकेट गुरमेल सिंह के अनुसार, तीनों के नाम एफआईआर में दर्ज नहीं हैं, इसके बावजूद पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही थी। इसी के चलते तीनों ने आज अदालत में सरेंडर किया है।
उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक एप्लीकेशन भी दायर की गई है, जिसमें आशंका जताई गई है कि पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर न करे और पुलिस द्वारा उन्हें जहां भी ले जाया जाए, वहां की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों का 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा है, जबकि अदालत में रिमांड को लेकर सुनवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।