{"_id":"6ae0a70ce17ab43eca0ad450","slug":"video-last-rites-performed-for-both-deceased-in-moga-firing-case-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के अंगदपुरा में फायरिंग मामले में मारे गए दोनों युवकों का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के अंगदपुरा में फायरिंग मामले में मारे गए दोनों युवकों का हुआ अंतिम संस्कार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना में मारे गए साहिल जिंदल और गगन जिंदल का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय तक परिवार और जिला प्रशासन के बीच चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गौरतलब है कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।
इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से साहिल जिंदल और गगन जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सोमवार को मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिवार की बातचीत चलती रही। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह परिवार ने एक बार फिर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
परिवार की मांग थी कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद जिला प्रशासन और परिवार के बीच काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव उनके घर लाए गए, जहां परिजनों ने अंतिम दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।