{"_id":"6ae0af6818b17c1f2202f239","slug":"video-the-food-safety-department-raided-a-chips-manufacturing-factory-in-jeera-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में फूड सेफ्टी विभाग ने एक चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में फूड सेफ्टी विभाग ने एक चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा
फूड सेफ्टी विभाग ने जीरा में चिप्स बनाने वाली एक फैक्टरी पर दबिश दी। जांच के दौरान फैक्टरी में साफ-सफाई की गंभीर कमियां पाई गईं। विभाग की टीम ने मौके पर ही 350 किलो खराब चिप्स और 40 किलो कीड़ों वाली कस्तूरी मेथी नष्ट करवा दी।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि फैक्टरी की जांच के दौरान करीब 350 किलो चिप्स मिले, जो गंदे, सड़े हुए और बदबूदार थे। इन चिप्स में रंग भी मिला हुआ था और कीड़े रेंगते पाए गए। इन्हें नष्ट करवा दिया गया।
इसके अलावा जांच के दौरान करीब 40 किलो कस्तूरी मेथी भी मिली, जिसमें सुंडियां और अन्य कीड़े मौजूद थे। विभाग ने इसे भी मौके पर नष्ट करवा दिया।
जांच में फैक्टरी के अंदर गंदगी और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चालान और विभागीय कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्टरी सेठी पवन सेठी के नाम पर चल रही थी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को फैक्टरियों, गोदामों और दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को गंदगी और कीड़ों से सुरक्षित रखने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।