{"_id":"6a8c4203e0dbbe8c740b935c","slug":"video-key-meeting-of-aap-youth-in-moga-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में AAP यूथ की अहम बैठक, 500 से अधिक युवा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में AAP यूथ की अहम बैठक, 500 से अधिक युवा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल
आम आदमी पार्टी के पंजाब यूथ विंग के प्रधान एवं विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने आज मोगा में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर युवाओं के साथ रणनीति पर चर्चा की गई और उन्हें अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
इस दौरान 500 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी में युवाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यूथ कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की।
बैठक के दौरान युवाओं के लिए सरकार और पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यों एवं नीतियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।
इस मौके पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए मिल-जुलकर काम करने और लोगों तक सरकार की नीतियां पहुंचाने की अपील की।
बैठक में बड़ी संख्या में यूथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने पर जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।