Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Haryana CM Nayab Saini bowed down in Nanaksar, served devotees by washing their utensils, saying Nanaksar is a place of devotion, there is no politics here.
{"_id":"6a91b0cdfe7aa6c795084151","slug":"video-haryana-cm-nayab-saini-bowed-down-in-nanaksar-served-devotees-by-washing-their-utensils-saying-nanaksar-is-a-place-of-devotion-there-is-no-politics-here-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नानकसर में नतमस्तक हुए हरियाणा के सीएम नायब सैनी, झूठे बर्तन मांजकर की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकसर में नतमस्तक हुए हरियाणा के सीएम नायब सैनी, झूठे बर्तन मांजकर की सेवा
धन-धन बाबा नंद सिंह जी कलेरां वाले की 83वीं बरसी के उपलक्ष्य में नानकसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन के दिन देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने माथा टेका। अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नानकसर में करीब सवा घंटे रुककर धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की और सेवा भी की।
नानकसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले संत बाबा लक्खा सिंह जी तथा बाबा घाला सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य स्थल पर पहुंचकर माथा टेका और संगत की सेवा करते हुए श्रद्धालुओं के लंगर के झूठे बर्तन भी साफ किए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनका हेलीकॉप्टर जीएचजी अकैडमी में उतरा था जहां से पुलिस व भाजपा नेता गाियो से सीधे गुरूद्वारा नानकसर में पहुंचे
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट कहा कि वह नानकसर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने और संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। यह भक्ति का स्थान है और यहां किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा नानकसर भक्ति का घर है, जहां केवल भक्ति और सेवा की भावना से ही संगत पहुंचती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नंद सिंह जी कलेरां वाले ने अपनी महान भक्ति और बाणी के माध्यम से दुनिया भर में रहने वाली लाखों संगतों को गुरुओं के साथ जोड़ा। उनकी महान तपस्या और असीम कृपा से आज भी देश-विदेश से श्रद्धालु नानकसर में नतमस्तक होने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि नानकसर में हाजिरी लगाने और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने से मन को शांति मिलती है। यह ऐसा पवित्र स्थान है जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धा लेकर आते हैं और गुरु चरणों में अरदास करते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, मोगा के पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल, भाजपा जिला जगराओं अध्यक्ष डॉ. राजिंदर शर्मा, वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गेजा राम वाल्मीकि, गुरसिमरन सिंह गिल, भाजपा जिला जगराओं के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप जंड, भाजपा जिला जगराओं के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह बिंद्रा सहित कई नेता मौजूद रहे।
करीब सवा घंटे तक नानकसर में रुके मुख्यमंत्री ने धार्मिक कार्यक्रम में कीर्तन भी सुना और संगत के बीच सेवा की। राजनीतिक हलकों में भाजपा नेताओं के इस धार्मिक दौरे को लेकर चर्चाएं जरूर रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद स्पष्ट किया कि नानकसर की पवित्र धरती पर वह केवल श्रद्धा, सेवा और संतों का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।