{"_id":"6aa3cef49123705f320bc4d6","slug":"smuggling-of-four-cows-exposed-smugglers-absconding-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117828-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चार गायों की तस्करी का पर्दाफाश, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चार गायों की तस्करी का पर्दाफाश, तस्कर फरार
Fri, 11 Sep 2026 03:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। संयुक्त गौ रक्षा दल और पुलिस ने साहनेवाल के पास चार गायों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। जम्मू-कश्मीर जा रही एक पिकअप गाड़ी से गायें बरामद की गईं।
यह कार्रवाई 10 सितंबर को गौ रक्षा दल के गुरप्रीत सिंह और मानिक गोयल की गुप्त सूचना पर हुई। सूचना पर टीम ने नाकेबंदी की। चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा करने पर वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने पर गाड़ी से क्रूरतापूर्वक बांधी गई चार गायें मिलीं। साहनेवाल पुलिस ने पिकअप जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पंजाब गोहत्या निषेध कानून और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत हुई है। पुलिस पंजीकरण नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरोह का पता लगा रही है।