{"_id":"6abd0cb0d49a392a190959c8","slug":"video-grievances-of-the-people-of-ramdarbar-poured-out-at-the-grievance-redressal-camp-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में फूटा रामदरबार की जनता का दर्द, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के सामने रखीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में फूटा रामदरबार की जनता का दर्द, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के सामने रखीं शिकायतें
चंडीगढ़ के रामदरबार क्षेत्र में आयोजित विशेष समाधान शिविर में उस समय प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों ने एक-एक कर अपनी बुनियादी समस्याओं का पुलिंदा पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के सामने खोल कर रख दिया। शिक्षा, खेल, जर्जर सीवरेज व्यवस्था, पानी की किल्लत और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता का दर्द खुलकर सामने आया। लोगों ने दो टूक शब्दों में कहा, जिन्होंने चंडीगढ़ की नींव रखी, आज उन्हीं को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जा रहा है। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान इस तरह किया जाए कि दूसरों को भी मालूम पड़े कि काम हुआ है।
स्थानीय निवासी विजय कुमार देसवाल ने स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रामदरबार के दो स्कूलों में पिछले 8 से 10 साल से एनुअल स्पोर्ट्स मीट तक नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा स्कूलों में वोकेशनल कोर्स (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) और स्पोर्ट्स टीचर्स की भारी कमी है। क्षेत्र में कोई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स या प्ले-ग्राउंड नहीं है, जिससे युवा नशे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लवकेश कुमार और रमेश राव ने मांग की कि स्थानीय स्कूलों में मेडिकल व नॉन-मेडिकल स्ट्रीम शुरू की जाएं और फेज-1 के स्कूल को प्लस-टू (+2) तक अपग्रेड किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।