फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers protest in Faridkot over 13 point demands

फरीदकोट में 13 सूत्री मांगों को लेकर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर डटे किसान

Farmers  protest in Faridkot over 13 point demands
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की जिला इकाई की ओर से प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। धरने में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पिछले लंबे समय से किसानों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही हैं। मांगों को लेकर किसानों का संघर्ष लगातार जारी है और इसी कड़ी में राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू किए गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, लैंड पूलिंग स्कीम को रद्द करना, किसानों की कर्ज माफी, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित 13 मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक धरने जारी रहेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनावों के दौरान किसानों के हित में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और किसानों के पक्ष में दावे भी किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों की समस्याओं की ओर उचित ध्यान नहीं दिया जाता। किसानों ने कहा कि मौजूदा समय में खेती लाभदायक धंधा नहीं रह गई है। किसान अपनी फसल पर होने वाला खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बढ़ती लागत, कर्ज और फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

31 Aug 2026

पीयू छात्रसंघ चुनाव में भालू ने किया NSUI का प्रचार

यूआईएलएस विभाग में बंद हुए गेट, पुलिस के साथ विद्यार्थियों की बहस

नेपाल त्रासदी में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए कुल्लू में जलाईं कैंडल, नेपाली समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

31 Aug 2026

वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 12 से अधिक लोग घायल

31 Aug 2026
विज्ञापन

रायबरेली में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

31 Aug 2026

पीयू छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी चेकिंग

विज्ञापन

यूआईएलएस विभाग में फीस जमा करवाने आए छात्र को नहीं मिली एंट्री

कस्टडी से भागा 50 हजार का इनामी, मुठभेड़ में अरेस्ट

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज के बाहर चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईएलएस डिपार्टमेंट में वोटिंग के लिए पहुंचे स्टूडेंट

बहादुरगढ़: गांव कानोन्दा में दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली; मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ था झगड़ा

Shamli: अंकित की पत्नी सीमा बोलीं, अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं

31 Aug 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव वाले दिन भी प्रचार जारी

टोहाना: शहर में आधी रात को चला सफाई अभियान, सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया

31 Aug 2026

मऊरानीपुर सीएचसी में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

31 Aug 2026

आज डीसी कार्यालय अमृतसर में किसान-मजदूरों का धरना

31 Aug 2026

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से डीएवी पहुंचने लगे समर्थक

Shamli: अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

31 Aug 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, देर रात रेहड़ियों और दुकानों की अचानक चेकिंग

Shamli: अंकित के पिता सतबीर फौजी बोले- इंसाफ अभी आधा मिला, सभी हत्यारों का हो एनकाउंटर

31 Aug 2026

उज्जैन: त्रिनेत्र के साथ सूर्य-चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

31 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में भीषण सड़क हादसा...पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु

31 Aug 2026

Shamli: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़

31 Aug 2026

Baghpat: माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, धर्मेंद्र के खिलाफ तीन राज्यों में हत्या, जानलेवा हमला करने समेत 55 मामले दर्ज, अंबेडकरनगर जेल में बंद है माफिया

31 Aug 2026

Meerut: कल से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजन, नदी किनारे मिली बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30 Aug 2026

राष्ट्रीय टोंग-इल मू-डो प्रतियोगिता के लिए में 28 खिलाड़ियों का हुआ चयन

30 Aug 2026

नोएडा में मारहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की इमारत मलबे में तब्दील

30 Aug 2026

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर आर्यंस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, डॉ. हरीश अध्यक्ष, सचिव बनीं डॉ. पुष्पा

30 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed