{"_id":"6a95566bf72457a59c08e323","slug":"one-person-injured-in-firing-in-fatehgarh-churian-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार को घेरा, दिनदहाड़े की फायरिंग; गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार को घेरा, दिनदहाड़े की फायरिंग; गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
Mon, 31 Aug 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:54 PM IST
सार
हमलावरों ने शख्स को घेरकर बाजू पर गोली मार दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया हमारी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहगढ़ चूड़ियां में सोमवार दोपहर को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के बाजू में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घायल व्यक्ति को पहले फतेहगढ़ चूड़ियां के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
घायल व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह दिओ निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। वहीं, बताया जा रहा है की अमरजीत सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां के काउंसलर रंजोध सिंह के चाचा हैं। मौके पर डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां गुरिंदर सिंह ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल अमरजीत सिंह के भतीजे रंजोध सिंह ने बताया कि उसके चाचा अमरजीत सिंह सोमवार की दोपहर को अजनाला रोड़ की तरफ जा रहे थे और वह स्कूटी पर सवार थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एक बाइक पर आए और आगे आकर उन्होंने अमरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उनके चाचा के बाजू में लगी है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अभी तक गोली चलाने की वजह के बारे में पता नहीं चला है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने बताया की अमरजीत सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी। डीएसपी ने आगे बताया प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामला प्रॉपर्टी को लेकर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल पूरी बारीकी से कर रही है।