{"_id":"6a955fd19165b0f6dd0a4f35","slug":"video-firozpur-urban-mla-flagged-off-a-bus-carrying-pilgrims-for-a-pilgrimage-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर शहरी विधायक ने तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर शहरी विधायक ने तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने खाटूश्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई यह योजना लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, रहने, लंगर तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पंजाब सरकार की ओर से नि:शुल्क की जा रही है।
विधायक भुल्लर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा पंजाब में शांति, खुशहाली और तरक्की का आशीर्वाद दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।