{"_id":"6a95599dc7a6ddc5d0050f91","slug":"video-farmers-protest-in-faridkot-over-13-point-demands-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 13 सूत्री मांगों को लेकर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर डटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 13 सूत्री मांगों को लेकर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर डटे किसान
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की जिला इकाई की ओर से प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
धरने में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पिछले लंबे समय से किसानों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही हैं। मांगों को लेकर किसानों का संघर्ष लगातार जारी है और इसी कड़ी में राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू किए गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, लैंड पूलिंग स्कीम को रद्द करना, किसानों की कर्ज माफी, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित 13 मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक धरने जारी रहेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनावों के दौरान किसानों के हित में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और किसानों के पक्ष में दावे भी किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों की समस्याओं की ओर उचित ध्यान नहीं दिया जाता। किसानों ने कहा कि मौजूदा समय में खेती लाभदायक धंधा नहीं रह गई है। किसान अपनी फसल पर होने वाला खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बढ़ती लागत, कर्ज और फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।