{"_id":"6a8daf21253fe01d50098964","slug":"video-faridkot-municipal-council-president-baljinder-ahuja-assumed-charge-cabinet-minister-mundian-also-arrived-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट नगर काउंसिल के अध्यक्ष बलजिंदर आहूजा ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट मंत्री मुंडियां भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट नगर काउंसिल के अध्यक्ष बलजिंदर आहूजा ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट मंत्री मुंडियां भी पहुंचे
नगर काउंसिल फरीदकोट के नवनियुक्त प्रधान बलजिंदर सिंह आहूजा ने आज औपचारिक रूप से प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, चेयरमैन गगन धालीवाल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा, ब्लॉक समिति चेयरमैन सरबजीत सिंह सहित नगर कौंसिल के पार्षद और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बलजिंदर सिंह आहूजा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद जी की पवित्र धरती की सेवा करने का अवसर मिलना सम्मान की बात है। पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के विकास, शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त और रंगला पंजाब बनाना है। मुंडियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार विकास कार्यों को वार्ड या पार्टीबाजी तक सीमित नहीं रखती, बल्कि पूरे शहर का सर्वांगीण विकास करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रधान सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर फरीदकोट की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आहूजा को नगर कौंसिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह केवल प्रधान पद नहीं, बल्कि पूरे शहर की सेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फरीदकोट को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और नए प्रधान को पूरा सहयोग दिया जाएगा। वहीं, प्रधान बलजिंदर सिंह आहूजा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।